फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर भर्ती, 917 पदों के लिए करें आवेदन

Wed, 25 Dec 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे में विभिन्न पदों पर कुल 917 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों में ट्रैकमैन के 423 पद, ट्रैफिक खलासी/प्वाइंट मैन के 117 पद, गेट मैन के 6 पद, हेल्पर/खलासी के 200 पद, हेल्पर/खलासी/सफाईवाला/एच.ए. के 171 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने 10वीं अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वेतनमान के तौर पर 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 1800 रुपए निर्धारित है।
विज्ञापन


आवेदक की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 33 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आयु में आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के तौर पर 100 रुपये जमा कराने होंगे। महिला समेत आरक्षित वर्ग को शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2014 निर्धारित है।

ऑफलाइन आवेदक आवेदन को निश्चित प्रारूप में भरकर 'सहायक कार्मिक अधिकारी/भर्ती, रेलवे भर्ती सेल, दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, जयपुर-302018' के पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक http://www.iroams.com/V1/applicationIndex या http://www.nwr.indianrailways.gov.in/ पर लॉग ऑन करें। 2013 का रोजगार समाचार पत्र देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें