झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न ट्रेडों के तहत कनिष्ठ अभियंताओं (जेई ) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में जेई के लिए पथ निर्माण विभाग में 330 पद, जल संसाधन विभाग में 881 पद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 990 पद और यांत्रिक विभाग में 18 पद शामिल किए गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जाएगी।
आयु सीमा में छूट का लाभ केवल झारखंड के आरक्षित वर्ग को ही दिया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।