फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक के हजारों पदों पर बंपर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
असम सरकार ने पंचायत और ग्रामीण विकास में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। पदों की कुल संख्या 4651 है।
विज्ञापन


इन पदों में पंचायत डेवलपमेंट ऑफिसर के 247 पद, जूनियर इंजीनियर के 2202 पद व पंचायत सहायकों के 2202 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है।

पंचायत डेवलपमेंट ऑफिसर व पंचायत सहायकों के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा के मामले में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर इस तरह से करें आवेदन

पंचायत सहायकों व अन्य पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, गणितीय अभियोग्यता, कंप्यूटर ज्ञान व सामान्य अंग्रेजी से संबंधित प्रश्नों को पूछा जायेगा। प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी।

लिखित परीक्षा के आधार पर शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार 20 अंकों की होगी। आवेदन करने के लिए सभी आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षिक व अनुभव दस्तावेजों के साथ 'असम इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडस्ट्रियल एस्टेट, बामूनीमैदान, गुवाहाटी-21, असम' के पते पर भेजें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.amtron.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें