फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अनुसंधान परिषद में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 52 पदों  को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में डाइरेक्टर, डिप्टी डाइरेक्टर जनरल, असिस्टेंट डाइरेक्टर जनरल, जोनल प्रोजेक्ट डाइरेक्टर, ज्वाइंट डाइरेक्टर, प्रोजेक्ट कोआर्डीनेटर व हेड ऑफ डिविजन के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित तकनीकी डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
Trending Videos

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

इन पदों को भरने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क 500 रुपये का डीडी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग एससी/एसटी/विकलांग/भूतपूर्व कर्मचारी से कोई आवदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव से संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

वेतनमान व उम्र सीमा

विज्ञापित पदों में डाइरेक्टर व डेप्यूटी डाइरेक्टर पद के लिए 75,000 रुपए, असिस्टेंट डाइरेक्टर, ज्वाइंट डाइरेक्टर व प्रोजेक्ट कोआर्डीनेटर व अन्य पदों के लिए 37400-67000 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापित सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 18 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑफलाइन तरीके से ही कर सकते हैं। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2014 है। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक सभी दस्तावेजों और डीडी के साथ दिए गए पते पर 18 जुलाई, 2014 तक भेजें।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http:/www.icar.org.in/ या http:/www.asrb.org.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें