फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक के 532 पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं। यह भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर निकाली गई हैं।
विज्ञापन


कुल भर्ती को परीक्षा केंद्रों के आधार पर और विभिन्न श्रेणीयों में बांटा गया है। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति आवेदित स्थान पर किए जाने के बाद देश में कहीं भी सेवा देने के लिए भेजा जा सकता है।
Trending Videos

आकर्षक वेतनमान

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान के तौर पर 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत भत्ते भी देय होगा।

इन पदों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 17 फरवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

यह है शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवार जिस परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन कर रहा हो, वहां की स्‍थानीय भाषा/बोली का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क के तहत उम्मीदवारों को 50 रुपये जमा कराना होगा। महिला सहित सभी आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवदेक गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://docs.google.com/file/d/0Bz3xO6e_7OeeNFRpajV3SVRJdVk/view?pli=1&sle=true पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें