हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में सब डिविजनल इंजीनियर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सहायक, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और क्लर्क समेत कई अन्य पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।