हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में जूनियर टी मेट के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस पद के लिए कुल 677 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास की हो।
वायरमैन/इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आई.टी.आई. सर्टीफिकेट धारक को वरीयता दी जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
18 से 30 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तहत 4900-10680 रुपये तथा ग्रेड पे 1300 रुपये दिया जाएगा।
इन पदों पर ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) के नाम संबंधित जोन के निर्धारित पते पर 19 अगस्त, 2014 तक व्यक्तिगत या डाक से भेजें।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की वेबसाइट http://www.hpseb.com/ पर लॉग ऑन करें।