फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने से पहले जरूर जानें भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमजोर वैश्विक रुझानों की बीच स्थानीय स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही।
विज्ञापन


सोने के भाव 275 रुपये टूटकर 28,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक मांग नरम पड़ने से चांदी भी 200 रुपये फिसलकर 45,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में बुलियन में रही नरमी के अलावा स्थानीय स्तर पर ज्वेलर्स और घरेलू बाजार में मांग कमजोर रही। व्यापारियों ने बिकवाली का रुख किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

विदेशों में दिखा सोने की कीमतों में असर

वहीं, शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए निवेशकों ने अपने फंड बुलियन से इक्विटी में हस्तांतरित किए। इनका दबाव सोने-चांदी की कीमतों पर देखा गया।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.5 फीसदी गिरकर 1,305.40 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी 0.2 फीसदी  नीचे 20.88 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी देखा गया।

सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये सस्ती होकर 24,800 रुपये प्रति के भाव पर बिकी। वहीं, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें