फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में 300 से ज्यादा नौकरी

Tue, 03 Dec 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में कुल 315 पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में ऑफिसर स्केल-III के 3 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 20 पद, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 9 पद, ऑफिसर स्केल-II (सीए) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-I के 110 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 169 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये, स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2013 निर्धारित है। पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं।

उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक, ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-II (जीबीओ) के पद हेतु सामान्य वर्ग के लिए 107 अंक तथा अारक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के आईटी के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-II के सीए के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 108 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के लॉ पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 114 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक निर्धारित हैं।

ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 109 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 103 अंक, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 106 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-III के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 109 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 103 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।
विज्ञापन


मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए http://www.mahagramin.in/recruitment.aspx पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें