भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापित पदों में सहायक निदेशक, तकनीकी अधिकारी, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक, कार्यालय सहायक, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और एमटीएस आदि के पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
35 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पदों के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18-25 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25-35 साल है।
आयु की गणना 29 अप्रैल, 2014 है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 और 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800/1900/2400 रुपये दिया जाएगा।
इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।
ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र के सिस्टम जनरेटेट कॉपी का प्रिंट आउट लेकर व समस्त दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों और बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर 'निदेशक, भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद, तृतीय तल, एनडीवाईएमसीए सांस्कृतिक केंद्र भवन, 1 जय सिंह रोड, नई दिल्ली-110001' के पते पर भेजें।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2014 है। आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार परिषद की वेबसाइट http://www.eicindia.gov.in/Knowledge-Repository/Media-Room/Recruitments.aspx पर लॉग ऑन करें।