कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के 267 पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों में 150 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं शेष अन्य पद आरक्षित वर्ग के लिए है।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान के तौर पर 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये निर्धारित है।
21 से 27 वर्ष के युवा करें आवेदन
इन पदों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित है।
आयु की गणना 20 फरवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
यह है शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि धारक हो।
वाणिज्य/विधि/प्रबंध स्नातकों को वरीयता दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार को कम्प्युटर पर कार्य करने में सक्षम हो।
आवेदन शुल्क के तहत उम्मीदवारों को 275 रुपये जमा कराना होगा। महिला सहित सभी आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर उसे सबमिट करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और सहेज कर रखें। उसे ईएसआईसी कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2014 तथा जमा कराए गए फार्म का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवदेक ईएसआईसी की वेबसाइट https://www.jobapply.in/esi2013/ पर लॉग ऑन करें।