मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (रक्षा विभाग) में क्लर्क व मल्टी टास्किंग स्टाफ के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है।
पदों की कुल संख्या 38 निर्धारित की गई है, जिसमें लोवर डिविजन क्लर्क के 31 पद तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के 07 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से प्राप्त की हो, निर्धारित की गई है।
इसके अलावा केवल क्लर्क के पदों के लिए आवेदकों को कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए आयु की गणना 17 अक्टूबर, 2014 से की जायेगी।
इस तरह से करें आवेदन
विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी, गणितीय अभियोग्यता व जनरल अवेयरनेस से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा।
आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 1900 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है।
पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन को 'कमांडिंग ऑफिसर, आर्टिलरी रिकॉर्ड्स, नासिक रोड कैम्प, महाराष्ट्र, पिन-422102' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर, 2014 है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की विज्ञप्ति http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10612_5_1415b.pdf पर क्लिक करें।