फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास के लिए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में मजदूर, संदेश - वाहक, सीएमडी, फार्मासिस्ट आदि के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत मजदूर पद के ओवदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं काक्षा पास की हो, फार्मासिस्ट के उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद फार्मेसी में दो वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो, सीएमडी पद के उम्मीदवार ने भारी वाहनों के लिए लाइंसेस प्राप्त किया हो। संदेश वाहक के उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास किया हो।

आवेदन पत्र के साथ 25 रुपये का डाक टिकट लगा स्व पतायुक्त लिफाफा भेजना होगा। परीक्षा दो घंटों की 200 अंकों वाली बहुविकल्पी होगी।
विज्ञापन

25 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। एससी उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष तथा एसटी उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निश्चित की गई है।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2800/1900/1800 दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा काल दो वर्षों का होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवन आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त आवश्यक दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर कमांडेट, वाहन डिपो पानागढ़, पिन-900349 के पते पर 25 सितंबर, 2014 तक भेजें।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार
http://gurujobalert.com/wp-content/uploads/2014/05/Ministry.of_.Defence.Panagarh.Recruitment.20141.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें