केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों को प्रतिनियुक्ति/सीधी/संविदा के आधार पर भरा जाएगा।
इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर करें आवदेन
विज्ञापित पदों में विभिन्न विभागों में संयुक्त निदेशक, सहायक सचिव, उप निदेशक, सहायक निदेशक, अनुभाग अधिकारी, निरीक्षक, सहायक, स्टेनोग्राफर तथा हिंदी टंकक के पद शामिल हैं।
पदानुसार शैक्षिक योग्यता और अनुभव धारक पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हैं।
पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत पदानुसार अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से 56 वर्ष तक निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 10 मार्च, 2014 से की जाएगी।
वेतनमान के तौर पर निर्धारित पद पर चयनित उम्मीदवार को 37400-67000 रुपए तथा ग्रेड पे 8700 रुपए, 15600-39100 रुपए तथा ग्रेड पे 7600/6600/5400 रुपए, 9300-34800 रुपए तथा ग्रेड पे 4600/4200 तथा 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 2400/1900 रुपए निर्धारित है।
केवल ऑनलाइन करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2014 निर्धारित है।
आवेदन संबंधी आधिक जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की वेबसाइट http://122.180.127.140/2014/recruit/default.aspx पर लॉग ऑन करें।