फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF में 10वीं पास की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए इस वर्ष एक ऑल इंडिया परीक्षा आयोजित करेगी। विज्ञापित पदों में हेड कांस्टेबल के तहत पायनियर के 23 पद, वेल्डर का 1 पद, पलम्बर का 1 पद, तकनीशियन के 27 पद, कारपेंटर के 2 पद, फिटर के 5 पद और कांस्टेबल के तहत के कारपेंटर के 6 पद, मेसन के 6 पद, पलम्बर के 6 पद और वेल्डर के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर भारतीय पुरुष या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 50 रुपये का पोस्टल ऑर्डर जमा कराना होगा। महिला सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। वेतनमान के तौर इन पदों पर पर चयनित उम्मीदवार को 5,200-20,200 रुपये और पदानुसार ग्रेड पे 2400/2000 रुपये दिया जाएगा।

इन पदों पर चयन के लिए दो फेज में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहले फेज में 100 अंकों को 100 बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। दूसरे फेज में शारीरिक क्षमता परीक्षा ली जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर बीएसएफ के संबंधित केंद्र पर निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराएं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन की तिथि से 30 दिन है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ की वेबसाइट http://bsf.nic.in/doc/recruitment/11851.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें