रेलवे में ट्रेन चालक की नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की परीक्षा जून और जुलाई में होने जा रही है। दोनों महीनों में चार तिथियों में परीक्षा की तिथि रेलवे बोर्ड ने घोषित कर दी है।
यह परीक्षा देश के सभी 20 रेलवे भर्ती बोर्ड एक साथ कराएंगे। हालांकि, आवेदकों की संख्या के आधार पर बोर्ड परीक्षाएं कराएंगे। इलाहाबाद स्थित रेल भर्ती बोर्ड में चारों तिथियों में परीक्षाएं होनी हैं।