राष्ट्रीय प्रोद्यौगिक संस्थान के उच्च शिक्षण विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के कुल 128 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में प्रोफेसर के 25 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 55 पद और सहायक प्रोफेसर के 48 पद रिक्त हैं। यह संस्थान सिलचर (असम) में स्थित है जो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तहत केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित डीम्ड यूनिवर्सिटी है।
वेतनमान
सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए वेतनमान 15600-39100+ग्रेड पे 8000 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 37400-67000+ ग्रेड पे 9500 रुपये और प्रोफेसर के लिए 37400-7000+ग्रेड पे 10500 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन फीस और अन्य जानकारी
इन पदों के लिए फीस के तौर पर सामान्य आवेदक के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, विकलांग आवेदकों के लिए 250 रुपये है। यह फीस अकाउंटेंट ऑफ डायरेक्टर, एनआईटी सिलचर के एसबीआई खाता संख्या 10521277057, आईएफसी कोड– एसबीआईएन0007061 के नाम पर जमा होगी।
यहां करें आवेदन
आवेदन करने और अन्य सभी जानकारियों के लिए आवेदक को एनआईटी, सिलचर की वेबसाइट http://www.nits.ac.in/ पर लॉग ऑन करना होगा।