भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पटियाला, कोलकाता, बेंगलुरु और तिरूवनंतपुरम में स्थित अपने अकादमिक संस्थानों में खाली पड़े 54 विभिन्न श्रेणी के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इनमें अकादमिक परामर्शदाता का 1 पद, सहायक अकादमिक परामर्शदाता के 3 पद, खेल कोचिंग के लिए सहायक प्रोफेसर के 29 पद तथा खेल विज्ञान में सहायक प्रोफेसर के 21 पद भरे जाने हैं।
अकादमिक परामर्शदाता का प्रति माह वेतन 1,50,000 रुपये, सहायक अकादमिक परामर्शदाता के लिए प्रति माह वेतन 80,000 रुपये तथा सहायक प्रोफेसर के लिए प्रति माह वेतन 60,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है।
साई, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन के रूप में कार्य करता है। ये पद तीन वर्ष की संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) पर भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2013 तक है।
आवेदक 500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन भरकर सचिव, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कॉम्पलेक्स (पूर्वी द्वार), द्वितीय तल, लोदी रोड, नई दिल्ली- 110003 के पते पर भेजें।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साई की वेबसाइट www.sportsauthorityofindia.nic.in पर जा सकते हैं।