फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में जजों की भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने न्यायालय में रिक्त कुल 82 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही यूपी हायर जुडिशियल एग्जामिनेशन के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में कुल 41 पद अनआरक्षित हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तौर पर 51,550-63,070 रुपये दिया जाएगा।

यह है शैक्षिक एवं आयु संबधी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास कम से कम 7 वर्षों का वकालत का अनुभव हो। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 850 रु. तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 600 रु. निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2014 है तथा भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट तथा समस्त संलग्न दस्तावेजों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक  जानकारी के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद हाइकोर्ट की बेबसाइट http://www..allahabadhighcourt.in/hindi/indexhigh.html पर लॉग ऑन करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें