मध्य प्रदेश में अरबपति नौकरशाहों, कर्मचारियों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को राज्य के संयुक्त निदेशक, इंडस्ट्री आरसी कुरील के आधिकारिक आवास और अन्य परिसरों पर छापा मारा।
दो शहरों में की गई कार्रवाई के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक करोड़ों की अचल संपत्ति का पता चला है। एक सूचना के आधार पर लोकायुक्त अधिकारियों की टीम ने भोपाल के अन्ना नगर स्थित कुरील के आधिकारिक आवास और जबलपुर स्थित निजी आवास पर छापा मारा।