दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सोनीपत), हरियाणा में नान टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। इन पदों में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, नर्स, स्टोर कीपर, लाइब्रेरी सहायक, ऑफिस सहायक व अन्य पद शामिल हैं।
पदों की कुल संख्या 63 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गयी है। पदों से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। क्लर्क के पदों के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।
100 रुपए का लगेगा ड्राफ्ट
विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के लिए 15,600 से 39,100 रुपए, नर्स, स्टोर कीपर के लिए 9,300 से 34,800 रुपये, क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट, लाइब्रेरी सहायक के लिए 5,200 से 20,200 रुपए व सहायक के लिए 4,440 से 7,440 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य उम्मीदवारों को 250 रुपये व आरक्षित वर्ग को 100 रुपए का डीडी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।
केवल वेबसाइट से डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क जमा किया जायेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड करके या यूनिवर्सिटी से निर्धारित शुल्क (सामान्य वर्ग को 200 रुपये, आरक्षित वर्ग के पुरुष आवेदक को 50 रुपये, महिला आवेदक को 25 रुपये व अन्य वर्ग के महिला आवेदकों को 100 रुपये) जमा करके प्राप्त कर सकते हैं।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों व आवश्यक डिमांड ड्राफ्ट के साथ दिए गए पते पर भेजे। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2014 है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.dcrustm.ac.in पर लॉग ऑन करें।