फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल इंडिया लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षुओं के 339 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पद पर पर्यावरण, सेल्स एंड मोर्केटिंग, कार्मिक, वित्त, सामुदायिक विकास और उत्पाद प्रबंधन के विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक निर्धारित है।

आयु की गणना 1 अप्रैल, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

‌लि‌खित परीक्षा के लिए ये हैं केंद्र

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 8 जून, 2014 को की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बंगलुरू, हैदराबाद, भुवनेश्वर, भोपाल और गुवाहाटी को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा कराना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

मासिक वेतन होगा 20,600 रुपए

विज्ञापित विभागों के अनुसार प्रबंधन प्रशिक्षुओं के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से विभागानुसार एमबीए/एमटेक की डिग्री हो।

प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तौर पर ई2 ग्रेड के ‌तहत 20,600-46,500 रुपये दिए जाऐंगे। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों का मासिक वेतन 20,600 रुपये होगा।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयोजित परीक्षा में उतीर्ण होने ई3 ग्रेड के तहत 24,900-50,500 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

आवेदन का पहला चरण ऑनलाइन पूरा किया जाएगा। आवेदन के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट 17 मार्च, 2014 से 14 अप्रैल 2014 के बीच कार्यरत रही।

ऑनलाइन भरे आवेदन का प्रिंट आउट के साथ स्वप्रमाणित समस्त दस्तावेजों को संलग्न कर स्पीड पोस्ट से 'महाप्रबंधक (कार्मिक/भर्ती) कोल इंडिया लिमिटेड, 10 नेताजी सुभाष रोड, कोलकाता-700001' के पते पर भेजें।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2014 है। आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए आवेदन कोल इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट http://www.coalindia.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें