फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय विमान पत्तन प्रधिकरण में 100 पदों पर भर्ती

Thu, 12 Sep 2013 05:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विमान पत्तन प्रधिकरण में कनिष्ठसहायक के 100 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की गयी है। ये सभी पद प्रधिकरण के फायरसर्विस विभाग में भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इनके लिए शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास तथा मकैनिकल या आटोमोबाइल या फायर में तीन वर्ष का डिप्लोमा अथवा 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।

आवेदक की आयु 15 अक्टूबर 2013 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसके अतरिक्त आवेदक के पास कम से कम 1 वर्ष पहले का भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। अन्य आवश्यक योग्यताओं में आवेदक के पास एनसीसी का ‘बी’ प्रमाण पत्र होना चाहिए।

इन पदों के लिए वेतनमान 12,500-28,500 रूपये निर्धारित है। इन पदों के लिए आवेदक अपना आवदेन भारतीय विमान पत्तन प्रधिकरण के नाम पर 400 रूपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ ‘द रीजनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथोरिटी आफ इंडिया, नॉर्दर्न रीजन, रंगपुरी, गुणगांव रोड,नई दिल्ली-110037 परकर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन भरने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2013 है।

और अधिक जानकारी के लिए http://www.aai.aero/employment_news/Advertisement_fire.pdf पर लॉग आन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें