हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जांट पाली गांव स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा (सीएचयू) में 36 विभिन्न पदों को भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन विभिन्न पदों में सभी गैर शिक्षक पद हैं। इन पदों में डिप्टि लइब्रेरियन, लेखा अधिकारी, इंजीनियर, असिस्टेंट लइब्रेरियन, हिन्दी अनुवादक, सहायक, निजी सचिव, केयर टेकर, हिन्दी टाइपिस्ट, चपरासी, वाहन चालक व विभिन्न क्लर्कों सहित अनेक पद शामिल हैं।
आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2013 निर्धारित की गयी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रार, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा (सीएचयू), जांट पाली गांव, महेंद्रगढ़ -123029, हरियाणा में आवेदन कर सकते हैं।
मालूम हो कि यह विश्वविद्यालय परी तरह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। आवेदन भरने, योग्यता संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए सीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट www.cuharyana.org को लॉग ऑन करें।