उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 257 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 39 पद और प्लाटून कमांडर पी.ए.सी. के 43 पद शामिल हैं।
21 से 28 वर्ष के यवाओं के लिए मौका
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी केंद्र अथवा राज्य द्वारा मान्यताप्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष होना चाहिए।
चयन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं
इन पदों पर चयन के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक योग्यता विज्ञप्ति में दी गई है।
इन पदों के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग को 25 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर उत्तराखंड राज्य के किसी एक जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर जमा किए जा सकते हैं अथवा डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2014 है। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य पुलिस की वेबसाइट http://uttarakhandpolice.uk.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।