फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS परीक्षाः बैंक में क्लर्कों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने (आईबीपीएस) अपने सदस्य बैंकों में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा के आयोजन की विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में शामिल सदस्य बैंक हैं - एलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैँक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कॉर्पोरेशन बैंक, देना बैंक और इंडियन बैंक।
Trending Videos

आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता

आयु सीमा के तहत इन पदों आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। इस पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये जमा कराना होगा। इन पदों के लिए के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन भरे आवेदन को जमा कराने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें यह इंटरव्यू के वक्त दिखाना पड़ेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें