फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कॉन्सटेबल और स्टेनो के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Tue, 12 Nov 2013 06:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सशत्र सीमा बल(एसएसबी) में हेड कॉन्सटेबल(मिनिस्ट्रियल) के कुल 110 पद और एएसआई (स्टेनो) के 28 पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आयु का निर्धारण 1 अगस्त 2013 से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क के तहत आवेदकों को 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराना होगा। हेड कॉन्सटेबल के लिए 5200-20200 और ग्रेड पे 2400 रुपये तथा एएसआई (स्टेनो) के लिए 5200-20200 तथा ग्रेड पे 2800 रुपये वेतनमान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


अन्य सभी योग्यताएं 30 नवंबर, 2013 तक पूरी होनी चाहिए। आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर विज्ञप्ति में दिए गए पते पर भेजना है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2013 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता, आवेदन करने एवं अन्य सभी जानकारी के लिए हेड कॉन्सटेबल के लिए आवेदक वेबसाइट http://ssb.nic.in/shared/linkimages/7221.pdf तथा एएसआई (स्टेनो) के लिए आवेदक वेबसाइट http://ssb.nic.in/shared/linkimages/7220.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें