फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेस सेंटर में भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


कुल 50 विज्ञापित पदों में फिटर, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, केमिकल ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रोप्लेटर, एफआरपी, फोटोग्रॉफी, टर्नर, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन और फायरमैन सहित कई अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

तकनीशियन के इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई या समकक्ष डिप्लोमा डिप्लोमा धारक हो। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयिनत उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900/2000 रुपये दिया जाएगा।

40 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

आयु सीमा के तहत तकनीशियन के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 25 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 5 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन पत्र को जमा कराने के बाद उसकी दो प्रति का प्रिंट लें। एक प्रति आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर 'वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, भर्ती एवं समीक्षा अधिकारी, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, इसरो पोस्ट, एटीएफ एरिया, तिरुवनंतपुरम-695022' के पते पर 5 सितंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.vssc.gov.in:8080/RMT285/advtno_285.html पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें