मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में सिविल जज ग्रेड-2 के खाली पड़े 86 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों में से 43 पद अनारक्षित हैं, शेष पद विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदकों को आनलाइन आवेदन करना होगा।
योग्य आवेदक की नियुक्ति द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित पद पर की जाएगी तथा इन पदों के लिए वेतनमान 27700-44770 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से किया जाएगा।
प्रत्येक अनारक्षित तथा मध्य प्रदेश के बाहर के सभी आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर 1000 रुपये तथा मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों के लिए 800 रुपये देय होगा।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2013 है। इन पदों को भरने के लिए तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 17 नवंबर 2013 (रविवार) और मुख्य परीक्षा की तिथि 19 जनवरी, 2014 (रविवार) निर्धारित की गई है। इन दो परीक्षाओं से पास हुए आवेदकों का साक्षात्कार होगा।
अनिवार्य योग्यता एवं अधिक जानकरी के लिए http://mpinfo.org/MPinfoStatic/rojgar/2013/2309/High_Court_Jabalpur.pdf या www.mphighcourt.nic.in पर लॉग ऑन करें।