राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों में तकनीशियन, तकनीकी सहायक व क्लर्क के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। तकनीशियन के पदों के लिए 10वीं पास व तकनीकी प्रमाणपत्र, तकनीकी सहायक के लिए कृषि तथा पशुपालन में स्नातक व क्लर्क के पदों के लिए 12वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
केवल क्लर्क के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 3 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। तकनीशियन, तकनीकी सहायक व क्लर्क के पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।