फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर ये क्या बोल गए माइक्रोसॉफ्ट के बॉस नडेला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्य नडेला को महिला कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। टिप्पणी को लेकर उन्हें आलोचनाओं का शिकार होते देख नडेला ने अपने बयान पर माफी मांगी।
विज्ञापन


नडेला ने महिला कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर ग्रेस हॉपर कॉफ्रेंस ऑफ वूमेन में माइक्रोसॉफ्ट निदेशक मारिया क्लेब को एक साक्षात्कार में कहा था कि महिला कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने की मांग नहीं करना चाहिए।

इस टिप्पणी को व्यापार जगत में तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। नडेला ने कहा कि उन्होंने गलत बयान दिया था।
विज्ञापन

'महिलाएं सैलरी बढ़ाने की न करें मांग'

हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए कहा कि उनका आशय वेतनमान बढ़ाने पर टिप्पणी नहीं, बल्कि कंपनी की नीति-नियमों में विश्वास रखे जाने के प्रति था।

इसी साल माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने नडेला को मारिया क्लेब ने पूछा था कि महिला कर्मचारी वेतन बढ़ाए न जाने से खुश नहीं हैं। इस पर नडेला ने  जवाब दिया था कि जो महिलाएं वेतनमान बढ़ाने के लिए नहीं कहतीं, उनके पास एक अलग शक्ति होती है।

उन्होंने कहा कि वेतनमान बढ़ाने के लिए न कहना ही उनका कर्म है और यह वापस आएगा क्योंकि इसी तरह के व्यक्ति पर मैं विश्वास करना चाहता हूं। मारिया ने कहा कि वो भी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के बयान से सहमत नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें