फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना में बनाएं कैरियर, सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना में दिसंबर 2014 के कोर्स के लिए पायलेट/आब्जर्वर के रूप में एसएससी अधिकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद भारतीय नागरिकों में योग्य पुरुष एवं महिला आवेदकों से भरे जाएंगे। ये पद भारतीय नौसेना की एक्जीक्युटिव ब्रांच के एविएशन कैडर से संबंधित हैं।
विज्ञापन

योग्यता और आयु ये होनी चाहिए

अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित में औसत 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अवेदक की आयु कम से कम 19 वर्ष और अधिक से अधिक 24 वर्ष होनी चाहिए। यानी आवेदन का जन्म 2 जनवरी 1991 से 1 जनवरी 1996 के बीच होना चाहिए।

वेतनमान

नौसेना में पायलेट/आब्जर्वर के रूप में एसएससी अधिकर‌ियों के लिए वेतनमान 15600-39100+ 5400 ग्रेड पे निर्धारित है।
विज्ञापन

आवेदन संबंधी और जानकारी

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल, 2014 है। जबकि ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट की एक कॉपी डाक से आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल, 2014 है। आवेदन संबंधी अन्य सभी जानकारियों के लिए वेबसाइट http://www.nausena-bharti.nic.in/index.php पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें