फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रैली : ताबड़तोड़ 185 रैलियां करेंगे मोदी

Tue, 25 Mar 2014 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा 16वीं लोकसभा की चुनावी जंग के लिए आगामी बुधवार से शंखनाद करने जा रही है। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जम्मू में ‘भारत विजय रैली’ को संबोधित कर चुनावी महासंग्राम का श्रीगणेश करेंगे।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए मोदी 295 संसदीय क्षेत्रों में 185 रैलियां करेंगे। इन रैलियों में स्थानीय स्तर पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए मोदी के हस्ताक्षर वाला पत्र बांटा जाएगा। इस बार चुनाव घोषणापत्र और विजन दस्तावेज से पहले भाजपा ‘नमो मंत्र कार्ड’ यानी ‘नमो समाधान’ जारी करेगी।

इस छोटे से पंफलेट में इस बात का जिक्र होगा कि सरकार बनने के बाद मोदी शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार, सामाजिक उत्थान, आर्थिक, सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर क्या-क्या करेंगे। इसे मोदी का निजी घोषणापत्र भी कहा जा सकता है। रैलियों में यूपीए सरकार के खिलाफ तैयार चार्जशीट भी बांटी जाएगी।
विज्ञापन

'भारत विजय' से श्रीगणेश

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा के चुनाव प्रचार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी की पहली ‘भारत विजय’ रैली जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में होगी। उसी दिन मोदी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और दिल्ली में भी रैली को संबोधित करेंगे।

नकवी ने एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें रैली वाले शहर में मोदी के आगमन की अग्रिम सूचना होगी। इसमें अकेले मोदी की फोटो है। हुंकार, ललकार व शंखनाद जैसे नामों वाली रैलियों के बाद भाजपा अब भारत विजय रैली के साथ चुनावी बिगुल बजाने जा रही है।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी लगभग 160 रैलियां करेंगे। नकवी के अनुसार वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी से लेकर भाजपा शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गोवा के मुख्यमंत्रियों के भी देश व्यापी चुनावी प्रचार के कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

'एक नोट-एक वोट' कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी वैसे तो लंबे समय से देशभर में रैलियां करते रहे हैं लेकिन भाजपा ने चुनावों का ऐलान हो जाने के बाद अब ‘मिशन 272’ और ‘मोदी फॉर पीएम’ का लक्ष्य पाने के लिए ‘मोदी ब्रांड’ को और भी आक्रामक तौर पर पेश करने की रणनीति तैयार की है।

इसके तहत प्रत्येक रैली में शामिल लोगों को ‘नमो समाधान’ पंफलेट बांटा जाएगा। एक वोट-एक नोट कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए हर रैली में ‘मोदी फॉर पीएम हुंडी’ रखी जाएगी। वहां एक सुझाव पेटी भी रखी जाएगी, जिसमें लोग भावी सरकार को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे।

नकवी ने कहा कि केंद्र से कांग्रेस को बेदखल करने के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ‘भारत विजय रैलियां’ होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें