हरियाणा पुलिस बोर्ड में योग्य उम्मीदवारों के लिए ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 703 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं निर्धारित की गई है। साथ ही साथ उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है।
सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान भी
विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 5200-20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त, 2014 से 26 सितंबर, 2014 के मध्य किया जा सकता है। आरक्षित वर्ग की छूट केवल हरियाणा राज्य में रहने वाले आरक्षित वर्ग को ही दी जायेगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन स्किल परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। योग्य पाए गये उम्मीदवारों की सूची व स्किल परीक्षा की सूचना संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 26 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2014 है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.hprbonline.com/ पर लॉग ऑन करें।