संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 81 विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ये पद विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों से संबंधित हैं। मंत्रालयों में रक्षा और वित्त मंत्रालय प्रमुख हैं।
विज्ञापन में शामिल पदों में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, प्रोफेसर, सीनियर लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिसटेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। इसी तरह विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम योग्यता, अनुभव और आरक्षण के प्रावधान भी भिन्न-भिन्न हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2013 है। आवेदन के लिए http://upsconline.nic.in/ora/candidate/VacancyNoticePub.php पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।