फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को पायलट बनने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में उड़ान प्रशिक्षण की 150 सीटों को भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन सीटों में से 75 सीटें सामान्य वर्ग, 23 सीटें अनुसूचित जाति, 11 सीटें अनुसूचित जनजाति तथा 41 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित की गई हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 18 माह का होगा जिसकी अवधि बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

आयु सीमा और आ‌खिरी तारीख

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। इस अकादमी में  आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई, 2014 है।

जरूरी योग्यता का निर्धारण

आवेदनकर्ता के पास अनिवार्य योग्यता के तहत राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी कॉलेज या बोर्ड से अंग्रेजी विषय के साथ गणित और भौतिकी में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों से 12वीं पास होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को इसमें 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

चयन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, मौखिक साक्षात्कार और विमान चालक अभिक्षमता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 1 जून, 2014 को किया जाएगा। आवेदन संबंधी और अधिक जानकारी वेबसाइट www.igrua.gov.in/‎ पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें