फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले मलिंगा को मिला अनोखा 'तोहफा'

Thu, 24 Apr 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में खत्म हुए ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के निर्णायक मौकों पर कप्तान दिनेश चंडीमल के चोटिल हो जाने की वजह से श्रीलंका टीम की कमान लसित मलिंगा को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन


मलिंगा ने जब कमान संभाली तो उन पर अपनी टीम को पहली बार टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन बनाने का दबाव था। पिछली बार टीम फाइनल में हार गई थी।

लेकिन इस करिश्माई तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने न सिर्फ चुनौती को सफलतापूर्वक स्वीकार किया बल्कि अपनी टीम को ऐसा ऐतिहासिक गिफ्ट दिया जिसका इंतजार उनका देश कर रहा था। अब श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें एक अनमोल तोहफे ने नवाजा है।

लसित मलिंगा को उनके बोर्ड ने खुश कर दिया

बांग्लादेश में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को खिताब दिलाने वाले लसित मलिंगा को उनके क्रिकेट बोर्ड ने इस सबसे छोटे प्रारूप में टीम का नियमित कप्तान नियुक्त कर खुश कर दिया है।

टी-20 वर्ल्ड कप में नियमित कप्तान दिनेश चंडीमल के चोटिल हो जाने के कारण मलिंगा ने फाइनल सहित तीन मैचों में टीम की कप्तानी की थी और भारत को हराकर पहली बार टीम को खिताब दिलाया था।

दूसरी ओर, लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे चंडीमल को टीम से बाहर कर दिया गया है। लाहिरू थिरिमाने को सभी प्रारूप के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

लेकिन यहां से श्रीलंका को मिला तगड़ा झटका

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को टी-20 का विश्व चैंपियन बनाने वाले मुख्य कोच पॉल फारब्रेस ने इस्तीफा दे दिया है। फारब्रेस अब इंग्लैंड की टीम के साथ बतौर सहायक कोच जुड़ने जा रहे हैं।

इंग्लैंड के नवनियुक्त कोच पीटर मूर्स ने फारब्रेस को सहायक कोच बनने की पेशकश दी थी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। फारब्रेस का अनुबंध दो साल का था लेकिन उन्होंने चार महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया।

उनके मार्गदर्शन में श्रीलंकाई टीम ने हाल में बांग्लादेश में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव निशांत रणतुंगा ने कहा, "हमने पॉल से बात की और उन्हें अपने अनुबंध को जारी रखने के लिए मनाने की कोशिश की। उन्होंने अंतिम फैसला लेने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा था और अब उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।"
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटरों का वेतन विवाद सुलझा

श्रीलंका के क्रिकेटरों के लिए बड़ी खबर है कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और उसके 13 अनुबंधित खिलाड़ियों के बीच दो महीने पुराना वेतन विवाद खत्म हो गया है।

अनुबंधित खिलाड़ी आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) टूर्नामेंटों में भागीदारी फीस का 10 फीसदी लेने को तैयार हो गए हैं। पहले खिलाड़ी 20 फीसदी की मांग कर रहे थे जिसके लिए बोर्ड तैयार नहीं था।

खिलाड़ियों को अपने अनुबंध पर 1 मार्च को हस्ताक्षर करने थे लेकिन गतिरोध लगभग दो महीने तक खींच गया था। श्रीलंका क्रिकेट के नियुक्त 3 सदस्यीय चयन समिति ने श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से मंगलवार को बात की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें