बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी के माध्यम से जोनल इंस्पेक्टर सहित एडमिन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होनी हैं भर्ती
विज्ञापित पदों में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के प्रशासकीय पद, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम के पद, नर्स 'ग्रेड ए' और जोनल इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं।
इन पदों में सबसे ज्यादा 4977 पद नर्स 'ग्रेड ए' के हैं। उसके बाद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तीन हजार से अधिक पद भरे जाने हैं।
एडमिन के पदों की संख्या 721 है जबकि जोनल इंस्पेक्टर के 121 पदों की भर्ती की जानी है।
37 साल तक के उम्मीदवार करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष भी निर्धारित की गई है।
राज्य के आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयुसीमा का निर्धारण 1 अगस्त 2014 से किया जाएगा।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता के तहत एडमिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमिडिएट तथा आईटीआई सर्वेयर अथवा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से अमानत का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम के आवेदकों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा समय समय पर निर्धारित अवधि का एएनएम में प्रशिक्षण कोर्स का उत्तीर्ण संबंधी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
जबकि आवेदन शुल्क अलग अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है।
आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए आवेदक बीएसएससी की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।