फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में स्टाफ नर्सों के 359 पद रिक्त, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्सों (महिला व पुरुष) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 359 निर्धारित की गई है। जिसमें महिलाओं के 341 पद व पुरुषों के 18 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों के पास जनरल नर्सिंग या मिडवाइफरी में प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। संबंधित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 1000 रुपए तथा आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया हैं।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करते समय निर्धारित प्रारूप में उम्मीदवारों को अपने समस्त शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.kgmu.org पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें