दक्षिणी नौसेना कमांड कोच्चि में जिन विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें बहुकार्य स्टाफ के 53 पद, चार्जमैन के 4 पद, लस्कर के 3 पद, मकैनिक 17 पद, फीटर के 11 पद और टोपाज, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, पेंटर, ड्राइवर, सुपरवाइजर आदि के 1-1 पद शामिल हैं।
योग्यता ये होनी चाहिए
अधिकांश पदों के लिए अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष अथवा 10वीं पास की हो। पुस्तकालय एवं सूचना सहायक के पद के लिए आवेदन कर्ता ने पुस्तकालय विज्ञान या कला या विज्ञान अथवा वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
वेतनमान
चार्जमैन के पदों के लिए वेतनमान 9300-34800+ग्रेड पे 4200 रुपये, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक के लिए वेतनमान 9300-34800+ग्रेड पे 4200 रुपये, बहुकार्य स्टाफ के लिए वेतनमान 5200-20200+ग्रेड पे 1800 रुपये तथा अन्य सभी पदों के लिए वेतनमान 5200-20200+ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित किया गया है।
न्यूनतम और अधिकतम आयु
अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 25 वर्ष निश्चित की गई है। लस्कर और टोपाज पदों के लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है और मकैनिक एवं फीटर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष सुनिश्चित की गई है।
आयु सीमा का निर्धारण आवेदन प्राप्त होने की तिथि के अनुसार किया जाएगा। आरक्षित वर्गों के लिए इसमें नियमानुसा छूट प्रदान की गई है।
आवेदन भरने संबंधी अन्य जानकारी
इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल, 2014 है। आवेदन कर्ता को सभी उपयुक्त प्रमाण पत्रों एवं दो अतिरिक्त फोटो को संलग्न करके आवेदन फ्लैग अधिकारी कमांडिंग इन चीफ (एसआ-सीआरसी), मुख्यालय, दक्षिणी नौसेना कमांड, कोच्चि- 682004, केरल के पते पर भेजा जाना चाहिए।
उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर, अंडमान व अन्य द्वीप समूहों आदि से भेजे जाने वाले आवेदकों को 7 दिन अतिरिक्त की छूट प्रदान की गई है।
आवेदन संबंधी अन्य सभी जानकारियों के लिए वेबसाइट http://indiannavy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।