फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर नई मुसीबत, दर्ज हो सकती है FIR?

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से एक युवा महिला आर्किटेक्ट की कथित जासूसी मामले में मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन


शर्मा के वकील अमरीश पटेल ने कहा कि याचिका पर एक या दो दिनों में सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि याचिका में एफआईआर दर्ज कर मोदी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने FIR से किया था इंकार

इससे पहले शर्मा मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गांधीनगर के सेक्टर-7 पुलिस थाना गए थे। उनका कहना है कि मोदी ने एक महिला की निगरानी करने का अवैध आदेश दिया था। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।

शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले के मुताबिक पुलिस एफआईआर दर्ज करने से मना नहीं कर सकती।

वेबसाइट कोबरा पोस्ट डॉट कॉम और गुलेल डॉट कॉम ने पिछले दिनों टैप की गई बातचीत के आधार पर दावा किया था कि मोदी के करीबी अमित शाह ने ‘साहब’ के लिए एक युवती की निगरानी करने का आदेश दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें