भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद फेसबुक प्रमुख मार्क जकरबर्ग को बड़ी संख्या में सैनेटाइजर की बोतलें भेजी गई हैं। एक एक्टिविस्ट ग्रुप अलायंस फॉर जस्टिस एंड अकाउंटबिलटी ने जकरबर्ग को अपने हाथ साफ करने की सलाह देते हुए ये सैनेटाइजर की बोतलें भेजी हैं।
ग्रुप ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की जिसका नाम है "जक, वॉश योर हैंड्स!" इस एक्टविस्ट ग्रुप का आरोप है कि मोदी, 2002 के गुजरात दंगे रोकने में नाकाम रहे थे और इस तरह से वो दंगों पीड़ितों की मौत के जिम्मेदार हैं।