मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के चांसलर पद के लिए सरकार के पास अमिताभ बच्चन, गुलजार और अजीम प्रेमजी जैसे दिग्गज नाम थे लेकिन इन सभी पर जफर सरेशवाला को प्राथमिकता दी गई।
जफर लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रमुख मुस्लिम चेहरा थे। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने छह नामों पर विचार किया था।
जफर के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन, लेखक गुलजार, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी और sदेश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह के नाम एक दिसंबर 2014 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पास भेजे गए थे।