फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवासा प्रोजेक्ट पर घिरे पवार, वाई पी सिंह का बड़ा खुलासा

Thu, 18 Oct 2012 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी को लेकर अरविंद केजरीवाल के खुलासे के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और वकील वाई पी सिंह ने लवासा टाउनशिप को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लवासा टाउनशिप की 348 एकड़ जमीन को लेक सिटी कॉरपोरेशन को कोड़ियों के भाव दिया गया। इसके साथ ही उन्होने अरविंद केजरीवाल के ऊपर तथ्य छुपाने का आरोप भी लगाया और उनके कई बयानों को गलत भी बताया। वाई पी सिंह का कहना है कि ऐसा नहीं है कि गडकरी निर्दोष हैं लेकिन केजरीवाल ने भी खुलासे में पूरी ईमानदारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


वाई पी सिंह ने अजीत पवार पर हमला करते हुए यह कहा कि लेक सिटी कॉरपोरेशन में शरद पवार की बेटी और दामाद के शेयर थे। 348 एकड़ जमीन को मात्र 23000 रुपए महीने पर दिया गया। वाई पी सिंह जब इस बात का खुलासा कर रहे थे तो बार-बार इस बात को दोहरा रहे थे कि आप मेरी बात पर विश्वास मत कीजिए मेरे पास जो सबूत है आप उन पर विश्वास कीजिए। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन वितरण के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन किया गया। वाई पी सिंह अरविंद केजरीवाल की इंडिया अगेंस्ट करप्शन मुहिम से जुड़े हुए है लेकिन आज उन्होंने केजरीवाल पर ही निशाना साधा है। केजरीवाल और उनके बीच क्या मतभेद हुए है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें