दिल्ली गैंगरेप पर बनी बीबीसी4 की डॉक्यूमेंट्री 'इंडियाज डॉटर' को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस फिल्म में दिल्ली गैंगरेप के दोषी मुकेश सिंह का इंटरव्यू दिखाए जाने पर भारत में विवाद हो रहा है।
यूट्यूब के प्रवक्ता ने बीबीसी को भेजे बयान में कहा, "यूट्यूब जैसी सेवाएं लोगों को अपनी बात कहने और विभिन्न मतों को साझा करने में मदद करती हैं, लेकिन हम ऐसी सामग्री को हटाते हैं जो गैरकानूनी हो या हमारे हमारे कम्यूनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करती हो।"
भारत में सरकार ने इस फिल्म पर रोक लगा दी है, हालांकि गुरुवार को ब्रिटेन में इसे प्रसारित कर दिया गया।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जिन प्रावधानों को तहत दिल्ली की तिहाड जेल में मुकेश सिंह के साथ ये इंटरव्यू फिल्माया गया, उन सभी की समीक्षा होगी।