फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में बुजुर्गों के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग नेताओं के हमले से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बचाने के लिए युवा टीम एकजुट होकर खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के 16 युवा सचिवों का कहना है कि कुछ वरिष्ठ नेता राहुल को चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जबकि पिछले पांच साल तक इन लोगों के कंधों पर ही राज्यों की जिम्मेदारी थी।

इन सभी ने पत्र लिखकर इस तरह की बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को भी कहा है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत कई बुजुर्ग नेताओं के पार्टी उपाध्यक्ष पर निशाना साधने के बाद युवा सचिव उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।  

राहुल समर्थक 16 राष्ट्रीय सचिवों में सूरज हेगड़े, शकील अहमद खान, प्रकाश जोशी, जी चिन्ना रेड्डी, गिरीश चोड़कर, हरीश चौधरी, के जय कुमार और संजय कपूर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बुजुर्ग नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन

उपाध्यक्ष बनने के बाद राहुल ने ही इन नेताओं को संगठन में सचिव पद की जिम्मेदारी दी थी। कुल 40 में से 16 सचिवों का राहुल के समर्थन में उतरना एक तरह बुजुर्ग नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

इन सचिवों ने मंगलवार देर शाम और बुधवार को बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस ने इस तरह की किसी बैठक को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी बैठक की जानकारी नहीं है। वे इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होगी।

उन्होंने मंच से राहुल गांधी पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में काम कर रही है और उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी। कांग्रेस के युवा सचिवों के एकजुट होने से दिग्विजय सिंह निशाने पर आ गए है।

कई सचिवों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिग्विजय ने चार दिन पहले ही कहा था कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए राहुल की खामोशी जिम्मेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें