गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से मुश्किल में हैं। इस बार मामला उनके कथित वीडियो को लेकर है।
समाचार चैनलों और सोशल साइट्स में चल रहे इस एक चौंकाने वाले वीडियो में योगी आदित्यनाथ अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए नजर आते हैं।
इस मौके पर वो कहते हैं कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग एक हिन्दू लड़की को ले जाएंगे हम उनकी कम-से-कम 100 लड़कियों को ले आएंगे। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये वीडियो करीब 5 साल पुराना है। फिलहाल इसको लेकर सियासत गरमा गई है।
जहां विपक्षी पार्टी खासतौर से कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद और पार्टी दोनों को घेरने की कोशिश की है। वहीं इस पूरे विवाद के बाद सांसद योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर वीडियो की प्रामाणिकता पर ही सवाल खड़े दिए हैं। बीजेपी सांसद ने कहा, "मीडिया में चल रहे वीडियो की फोरेंसिक जांच होनी चाहिए।"