फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने दी मुलायम को पाकिस्तान जाने की सलाह

Tue, 09 Sep 2014 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने एक और विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


यूपी भाजपा की चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे योगी आदित्यानाथ ने सोमवार को कौशांबी की एक रैली में उत्तर-प्रदेश सरकार और सपा के मुखिया मुलायम सिंह पर जोरदार हमला बोला।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, योगी ने कौशांबी की चुनावी सभा में कहा कि मुलायम सिंह यादव को मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के लिए पाकिस्तान में जन्म लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उनकी सलाह है कि मुलायम सिंह देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं।
विज्ञापन


योगी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बिजली की समस्या को हल करने के बजाए एक समुदाय विशेष के लिए सरकारी फंड खर्च कर रही है।

'अब जोधा, अकबर के साथ नहीं जाएगी'

लव ‌जेहाद से ‌किनारा करने वाली भाजपा के नेता अब सीधे तौर पर लव जेहाद का नाम तो नहीं ले रहे लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से इसके खिलाफ हमला बोलने से नहीं चूक रहे।

हाल ही में योगी ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के उस बयान की आलोचना की थी जिसमें आजम ने कहा ‌था कि लव और जेहाद पवित्र शब्द हैं। जोधा भी अकबर के साथ गई थी।

हिंदूवादी नेता योगी ने आजम के इस बयान का जवाब देते हुए नोएडा की रैली में कहा कि अब देश में मोदी सरकार है। अब कोई भी जोधा अकबर के साथ नहीं जाएगी बल्कि दुष्ट सिकंदर अपनी बेटी को चंद्र को देकर जाएगा।

योगी ने आगे कहा कि हम देने वाले नहीं लेने वाले हैं और आजम इसके लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

और भी दिए विवादित बयान

इससे एक दिन पहले योगी आदित्यानाथ नोएडा में हुई एक सभा में भी विवादित बयान दिए थे। नोएडा की सभा में योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यक समुदाय पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में समुदायिक हिंसा क्यों होती हैं? पूर्वी उत्तर-प्रदेश हिंसा क्यों नहीं होती?

उन्होंने अपने बयान फिर से दोहराते हुए कहा कि जहां पर मुस्लिमों की आबादी 10 से 20 प्रतिशत होती है वहां हिंसक घटनाएं देखने को मिलती हैं। जहां यह आबादी 20 से 40 प्रतिशत होती है उन्हीं इलाकों में ही कौमी दंगे होते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार मुस्लिमों की संखा बढ़ती जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें