फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भ्रष्टाचार, महंगाई का ही हुआ विकास: येचुरी

Fri, 02 Nov 2012 06:43 PM IST
कुमारसैन (शिमला)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स के गृह क्षेत्र कुमारसैन में माकपा के राष्ट्रीय नेता सीताराम येचुरी ने जमकर कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। येचुरी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के राज में भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा किसी तरह का विकास नहीं हुआ है। दोनों की पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त है जबकि माकपा के नेता पाक साफ हैं। हिमाचल के लोग अब तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के लोगों के पास केवल सीपीआईएम ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन


येचुरी ने कहा कि धूमल इंडक्शन के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे है। भाजपा ने 4-5 सालों में प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया। हिमाचल में प्रवेश होते ही भाजपा सरकार ने अपने चहेतों को इतने निजी विश्वविद्यालय खोले कर दिए है जिका कोई हिसाब नहीं।

वहीं, कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने तो घोटाले पर घोटाले कर रिकॉर्ड बना डाले हैं। कांग्रेस केंद्र से लेकर प्रदेश तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राकेश सिंघा के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर शिमला के मेयर संजय चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें