दाऊद इब्राहिम के बाद जिस आतंकी की देश को सबसे ज्यादा तलाश थी, वह है यासीन भटकल। सुरक्षा एजेंसियों की नाक में दम करने वाला यासीन भटकल आखिर है कौन?
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और कनार्टक स्पेशल टास्क फोर्स के संयुक्त ऑपरेशन के तहत यासीन को पकड़ा गया।
यासीन आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक है, जिसका इतिहास भले पुराना न हो, लेकिन देश की तमाम जगह पर हुए बम धमाकों के लिए इसी आतंकी संगठन को जिम्मेदार माना जाता है।
पढ़ें:- आईएम आतंकी यासीन भटकल गिरफ्तार
भटकल के और भी कई नाम हैं, जिनमें डॉ. इमरान और जरार शामिल है, लेकिन उसका असल नाम सय्यद अहमद जरार सिद्दीबाबा है।
वह कर्नाटक के भटकल से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। उसे एक बार पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। दो बार पकड़े जाने के करीब भी आया, लेकिन हर बार बच निकला।
पढ़ें:- आतंकी यासीन भटकल की पूरी क्राइम फाइल
यासीन, रियाज और इकबाल भटकल का चचेरा भाई है। उसके नाम पर जारी लुकआउट नोटिस के मुताबिक भटकल का जन्म 15 जनवरी, 1983 को हुआ था।
उसका कद 5 फुट, 6 इंच है। वह दाढ़ी रखता है और अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, कन्नड़ जैसी कई भाषाएं जानता है।
सुरक्षा
एजेंसियों के मुताबिक वह पकड़े जाने से पहले पाकिस्तान के कराची शहर में
रह रहा था और उसे वहां की खुफिया एजेंसियों की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई
गई थी।
पढ़ें:- महाबोधि मंदिर पर हमले का भटकल कनेक्शन
पाकिस्तान भागने से पहले वह कई बार भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को छका चुका है। आतंकी नेटवर्क में उसे खास दर्जा हासिल है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां उसके करीब कई बार पहुंची, लेकिन उसे गिरफ्तार करने में कई बार नाकाम हासिल हुईं।